बसना : रास्ते में बाइक खड़ी करके मारने-पिटने की धमकी व गाली-ग... - CG Sandesh

बसना : रास्ते में बाइक खड़ी करके मारने-पिटने की धमकी व गाली-गलौच करने पर मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत छूईपाली टोल प्लाजा में रास्ते में बाइक खड़ी करके मारने-पिटने की धमकी व गाली-गलौच करने पर मामला दर्ज किया गया है.

सेषु प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में छूईपाली टोल प्लाजा एवं ढांक टोल प्लाजा में मैनेजर के पद पर पदस्थ है. 15 दिसम्बर 2021 को वह पिथौरा में था करीबन रात्रि 08.30 बजे छूईपाली टोल प्लाजा का सहायक मैनेजर उसे मोबाईल के माध्यम से बताया कि 15 दिसम्बर 2021 के शाम 07.55 बजे छूईपाली निवासी नरेन्द्र प्रधान पिता संकिर्तन प्रधान टोल प्लाजा का लेन नम्बर 01 को अपनी मोटर सायकल खड़ा कर दिया जिससे आवागमन अवरूद्ध कर दिया तब टोल कर्मचारी विक्रम यादव द्वारा मना करने पर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच कर रहा था टोल में लगे हुये सेफ्टी कोन को लात मारकर उखाड दिया इसके पश्चात जबरदस्ती टोल प्लाजा ऑफिस कंट्रोल रूम में आकर अश्लील गाली गलौच करते हुये रैक को धक्का मार दिया घटना के समय टोल के कर्मचारी थे जो देखे सुने है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 341, 294, 506 भादवि का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें