हाथी के हमले से वृद्ध महिला की मौत - CG Sandesh

हाथी के हमले से वृद्ध महिला की मौत

कोरबा: कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज अंतर्गत आने वाले ग्राम पोड़ीकला में हाथी ने एक वृद्ध महिला पर हमला कर दिया. जिसे इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गयी.


वन मंडल कटघोरा के अंतर्गत आने वाले वनांचल क्षेत्र में हाथियों के उत्पात से लोग परेशान हैं. पसान रेंज में गुरुवार की रात ग्राम पंचायत पोडीकला के तुमाबहार की 70 वर्षीय महिला बुधकुंवारिया पति रामप्रसाद गोंड़ को हाथी ने हमला कर गंभीर हालत में पहुंचा दिया था. महिला के सिर और जांघ में गंभीर चोट आई थी जिसे वन अमले ने 108 की मदद से रात 3 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान में प्राथमिक उपचार के पश्चात पेंड्रा अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें