ऑनलाइन क्लास के दौरान ब्लास्ट हुआ मोबाइल, छात्र घायल...
मध्य प्रदेश के सतना जिले के ग्राम चंदकुइया में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला 15 वर्षीय छात्र मोबाइल में ऑनलाइन क्लास ले रहा था उसकी दौरान अचानक मोबाइल ब्लास्ट हो गया. जिससे छात्र घायल हो गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर छात्र रामप्रकाश भदौरिया स्कूल की ऑनलाइन क्लासेज कर रहा था, तभी अचानक मोबाइल फोन फट गया. नागोड पुलिस थाने के इंस्पेक्टर आरपी मिश्रा ने बताया कि राम प्रकाश के जबड़े में चोट आई है. घटना के समय वह अपने घर पर अकेला था क्योंकि उसके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य काम के लिए बाहर गए हुए थे.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें