महासमुंद : कलेक्टर सहित जिला अधिकारियों ने प्रतियोगी परीक्षा... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर सहित जिला अधिकारियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में विद्यार्थियों को सफल होने के बताएं गुर

महासमुंद:  राज्य सरकार की तीन साल की योजनाओं पर आधारित छायाचित्र विकास प्रदर्शनी देखने आए नवकिरण कोचिंग में तैयारी कर रहे प्रतियोगी परीक्षार्थियों को कलेक्टर डोमन सिंह ने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं में ले जाकर राजस्व संबंधित कामकाज के बारे में अवलोकन कराया। इसके बाद कलेक्टर सिंह ने कार्यालय के महानदी सभाकक्ष में राजस्व सहित विभिन्न विभागों की जिला अधिकारियों से परिचय कराया और विभागों की कामकाज की गतिविधियों के बारे में बताया।

कलेक्टोरेट परिसर में जनसम्पर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों से संबंधित छायाचित्र प्रदर्शनी लगायी गयी। इस दौरान अपर कलेक्टर ओ.पी. कोसरिया, एस.डी.एम. भागवत जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर डॉ. नेहा कपूर, नेहा भेड़िया, जनसम्पर्क अधिकारी हेमनाथ सिदार ने भी प्रतियोगी परीक्षार्थियों को प्रतियोगिता की तैयारी करने के गुर भी बताए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें