महासमुंद: कृषि उत्पादन आयुक्त और गोधन योजना के राज्य नोडल अध... - CG Sandesh

महासमुंद: कृषि उत्पादन आयुक्त और गोधन योजना के राज्य नोडल अधिकारियों ने धान खरीदी केन्द्र और गौठानों का किया अवलोकन

महासमुंद: कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह एवं विशेष सचिव मुख्यमंत्री एवं कृषि विभाग तथा गोधन न्याय योजना के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एस भारतीदासन एवं महासमुंद जिले के एक दिवसीय प्रवास पर थे। उन्होंने जिले में चल रही धान खरीदी केन्द्र कांपा जाकर धान खरीदी का अवलोकन किया। किसानों से भी बात की। धान खरीदी सुचारू रूप से चले और धान उठाव भी समय पर हो यह निर्देश दिए। सुराजी गांव नरवा, गरवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजनांतर्गत महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम कछारडीह, रूमेकेल, एवं ग्राम कांपा के गौठानों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा गौठानों में किए जा रहे मल्टी आर्थिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित तैयार सामग्रियों को शहरों के मार्केट से जोड़ने हेतु पहल करने की बात कही। जिससे उनके द्वारा निर्मित उत्पादों का समुचित मूल्य सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा महिलाओं को विशेष रूप से प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, गुणवत्ता सामग्री तैयार करने, ब्रांडेड, पैकेजिंग सहित अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने समूह की महिलाओं द्वारा तैयार वर्मी कम्पोस्ट खाद विक्रय राशि के भुगतान के संबंध में जानकारी ली तथा गौठान और चारागाह में लगाई जा रही नेपियर घास, गौठान में लगायी जा रही उद्यानिकी फसलों का भी अवलोकन किया। डॉ. भारतीदासन ने मौके पर गोबर खरीदी, कम्पोस्ट खाद बिक्री के बारे में भी जानकारी ली। इसके अलावा गौठानों में आने वाले मवेशियों को भी भरपूर चारा-पानी मिलें इस पर भी पूरा ध्यान रखने कहा। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिले में चल रहे अब तक की गयी धान खरीदी और गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, खरीदी-बिक्री की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ एस. आलोक, एसडीएम भागवत जायसवाल, कृषि विभाग के उप संचालक अमित मोहंती, जिला खाद्य अधिकारी नीतीश त्रिवेदी, उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक एस.आर. वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें