महासमुंद: नगरीय क्षेत्र बसना में 18 से 20 दिसम्बर तक सम्पूर्... - CG Sandesh

महासमुंद: नगरीय क्षेत्र बसना में 18 से 20 दिसम्बर तक सम्पूर्ण शराब दुकान बंद रखने के दिए निर्देश

महासमुंद: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डोमन सिंह ने नगरीय निकाय बसना के उप निर्वाचन 2021 के समय बसना के शराब दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद पद के उप निर्वाचन 2021 के लिए निर्वाचन क्षेत्र में एवं निर्वाचन क्षेत्र से लगे सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान बसना को मतदान की तारीख दो दिवस पूर्व अर्थात 18 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2021 को मतदान समाप्ति तक सम्पूर्ण दिन शराब दुकान बंद रखने के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें