महासमुंद: युवा महोत्सव : छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कला एवं स... - CG Sandesh

महासमुंद: युवा महोत्सव : छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कला एवं साहित्य को बढावा देने, लोकगीत को पुनः स्थापित करने का कार्य

महासमुंद: जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन और शांत्रिबाई महाविद्यालय परिसर में आयोजन किया गया। युवा उत्सव में पांचों विकासखंड के विजेता एवं सीधे जिला स्तर पर शामिल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया एवं विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।

युवा महोत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य, पंथी, सुआ, राउत, कर्मा, पारंपरिक वेशभूषा एकांकी नाटक व रॉक बैंक का आयोजन शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में किया गया। साथ ही शांत्रिबाई महाविद्यालय परिसर एवं सभागार में कबड्डी, खो खो, फुगड़ी, गेड़ी, भाैंरा , तात्कालिक भाषण, वादविवाद, क्वीज, तबला, हारमोनियम, गिटार, बांसुरी, शास्त्रीय गायन, ओड़िसी, गिटार, मृदंगम, एवं चित्रकला निबंध की प्रतियोगिता आयोजित हुई। चयनित विजेता प्रतिभागी संभाग स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुन्द विनोद चंद्राकर के आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर रमाकान्त ध्रुव जनपद सदस्य,अपर कलेक्टर, दाऊलाल चंद्राकर, नुकेश चुद्राकर, अजय थवाईट उपस्थित थे। कलेक्टर डोमन सिंह द्वारा शांत्रीबाई महाविद्यालय एवं शकराचार्य भवन पहुंचकर जिले के कलाकारों की प्रस्तुति को देखा, कलाकारों ने उन्हे अपने मध्य पाकर आनंदित एवं उत्साहित हुए साथ में एसडीएम भागवत जायसवाल भी उपस्थित रहे। संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में युवा महोत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कला एवं साहित्य को बढावा देने, लोकगीत को पुनः स्थापित करने का कार्य किया जा रहा हैं। उन्होने कहा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खेल के साथ साथ पारंपरिक संस्कृति को पुनः स्थापित करने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। इस कडी में स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए युवा महोत्सव का आयोजन विकासखण्ड स्तर से राज्य स्तर पर आयोजित हो रहा हैं। प्रतियोगिता के निर्णायक एस. चंद्रसेन, वी. के. असगर, सुरेंद्र मानिकपुरी, जयराम पटेल, अवनीश वाणी, आदित्य ठाकुर, माहेश्वरी साहू, प्राचार्य शास उ मा वि नरतोरा आदि रहे। मंच का संचालन अमित हिषिकर, नरेश साहू एवं सेवनदास मानिकपुरी ने किया। आभार व्यक्त खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने किया। कार्यक्रम में दुर्याेधन पटेल, हिरेंद्र देवांगन, गौरीशंकर पटेल, हेमसागर कैवर्त्य, राजेश साहू, रमाकांत ध्रुव, ओ.पी. जायसवाल, मुकेश साहू, शुभ्रा डडसेना, सुनील कुमार भोई, खीरसागर कैवर्त, ललित पटेल, हेमंत बारिक, भोजराज सिदार, इंद्राणी भास्कर, अंजनी साहू, भीषम मांडले, सेवनदास मानिकपुरी, इमरान अली, वेदराम रात्रे, इमरान दयाला, आशीष कुशवाहा, हिरेंद्र साहू, गणेश कोसरे,रूपलाल, छन्नू साहू कामता प्रसाद, शांतनु गुप्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस के साथ नगर पालिका का सहयोग रहा।

15 से 40 वर्ष आयु वर्ग में लोकगीत नरतोरा महासमुन्द प्रथम, पार्वती यादव पिथौरा द्वितीय, लोकनृत्य में मुडिय़ाडीह महासमुन्द प्रथम एवं पिथौरा द्वितीय रहे। पंथी नृत्य में पचरी महासमुन्द प्रथम, करमा नृत्य में खट्टी प्रथम, राउत नाचा में बरेकेल प्रथम, बांसकुड़ा द्वितीय, सुआ नृत्य में भोरिंग प्रथम, परांपरिक वेशभूषा में यामिनी नरतोरा महासमुन्द प्रथम, हेमपुष्पा नरतोरा द्वितीय, शास्त्रीय गायन निशा कुलदीप पिथौरा प्रथम, अमित हिषिकर द्वितीय, एकांकी नाटक महासमुन्द प्रथम, बसना द्वितीय रहे। तात्कालीक भाषण अंकित भोई सरायपाली प्रथम, वंदना सेन द्वितीय, निबंध मोनिका चंद्राकर प्रथम, पूजा साहू द्वितीय, चित्रकला अविनाश राव प्रथम, भावना साहू द्वितीय, क्विज प्रतियोगिता में सोंढूर टीम के प्रेमा साहू, देहुती यादव, संजय साहू व हीेरेन्द्र साहू प्रथम, महानदी टीम के अंकित भोई, प्रीति साहू, भूमिका ताम्बोली द्वितीय, ओड़िसी में पूजा नेताम पिथौरा प्रथम रही। कबड्डी बालक नरतोरा प्रथम, खम्हरिया बागबाहरा द्वितीय, कबड्डी बालिका प्रथम बागबाहरा, खो खो बालक में सरायपाली प्रथम, बागबाहरा द्वितीय, खोखो बालिका सरायपाली प्रथम मचेवा महासमुन्द द्वितीय, बांसुरी वादन प्रभात कुमार देवांगन प्रथम, आशीष डडसेना द्वितीय, तबला वादन शैलेश बेदव्यास प्रथम, सानंद साहू द्वितीय, हारमोनियम वादन आनंद चौहान सरायपाली प्रथम, हर्ष सिंह बागबाहरा द्वितीय, गिटार वादन कुबेर साहू बागबाहरा प्रथम, वाद विवाद पक्ष अंकित भोई सरायपाली प्रथम, वंदना सेन महासमुन्द द्वितीय, वाद विवाद विपक्ष नरेन्द्र साहू बागबाहरा प्रथम, नित्या पटेल द्वितीय रहे।

40 से अधिक वर्ग के विजेता लोकगीत में महासमुंद प्रथम, बसना द्वितीय, लोकनृत्य सरायपाली प्रथम, बागबाहरा द्वितीय, करमा नृत्य में सरायपाली प्रथम, राउत नाचा नरतोरा प्रथम, शास्त्रीय गायन बष्टम बेहरा प्रथम, एकांकी नाटक दिशा नाट्य कला मंच महासमुंद प्रथम, चित्रकला लोकनाथ साहू महासमुन्द प्रथम, क्विज प्रतियोगिता अंजली बरमाल, शोभा दीवान, तुलेन्द्र सागर प्रथम, कबड्डी पुरूष महासमुन्द प्रथम, बागबाहरा द्वितीय, कबड्डी महिला बागबाहरा प्रथम, खो खो पुरूष महासमुन्द प्रथम सरायपाली द्वितीय खो खो महिला बागबाहरा प्रथम, महासमुन्द द्वितीय, हारमोनियम वादन ऋषिकेश बैष्णव पिथौरा प्रथम, मृदंगम् वादन में देवराज विशाल सरायपाली प्रथम, वाद विवाद पुष्पलता भार्गव प्रथम, हेमलता मालेकर द्वितीय रही।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें