महासमुंद: ट्रेन से कटकर 2 की मौत
17 दिसम्बर को महासमुंद जिले की दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन से कटकर 2 व्यक्तियों की मौत हो गयी.
पहली घटना बागबाहरा थाना क्षेत्र की है जहाँ 17 दिसम्बर की सुबह करीब 11:11 बजें पुराना रेलवे बागबाहरा के पास 70 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतक कैलाश निषाद पिता लखन उम्र 70 साल ग्राम फुलवारी पारा बागबाहरा का निवासी था.
वहीँ दूसरी घटना खल्लारी थाना क्षेत्र के रेल्वे पटरी भीमखोज के पास की है जहाँ 17 दिसंबर की सुबह करीब 08:45 बजे एक व्यक्ति की ट्रेन से काटकर मौत हो गयी. बताया गया मृतक पुर्णानंद पटेल पिता लेखराम उम्र 39 साल ग्राम कमरौद का निवासी था.
पुलिस ने दोनों मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें