बसना : पैसा की बात को लेकर महिला से गाली गलौच, बच्चे के सिर पर बाल्टी से हमला.
बसना थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 की एक महिला ने पैसा की बात को लेकर गाली गलौच कर उसके बच्चे के सिर पर बाल्टी से हमला करने वाले पर मामला दर्ज करवाया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 15 की महिला पूजा मानिकपुरी 17 दिसंबर 2021 को प्रात: 08.30 बजे मोहल्ले के नल में अपने बच्चों को लेकर पानी लेने गई थी. जहाँ अरूण उर्फ आशिक शेख पैसा की बात को लेकर उसके साथ मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा. जिसे महिला ने मना किया तो उसने महिला के बच्चे आयुष को स्टील के बाल्टी से मार दिया तथा जान से मारने की धमकी दिया. मारपीट करने से मेरे बच्चे के मस्तक में चोंट लगी, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अरूण उर्फ आशिक उम्र 32 साल के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें