महासमुंद : परीक्षा दिलाने के बाद घर नहीं लौटा लड़का, अपहरण करने के संदेह पर अपराध दर्ज
स्कूल से परीक्षा दिलाने के बाद एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़का 3 दिन से अपने घर नहीं लौटा है. जिसपर लड़के के पिता ने थाने में गुमशुदगी की सुचना दी है, साथ ही अज्ञात व्यक्ति पर अपहरण करने के संदेह पर अपराध पंजीबद्ध किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकेश साहू पिता अजित राम साहू उम्र 17 वर्ष 15 दिसंबर 21 को परिक्षा दिलाने सरस्वती शिशु मंदिर भलेसर रोड महासमुन्द गया था, जहाँ से 11.00 बजे से 02.00 बजे तक परिक्षा दिला कर निकला और अब तक अपने घर नही पहुँचा है.
पुलिस ने मामले में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर अपहरण करने की संदेह पर अपराध धारा 363 भादवि0 का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें