महासमुंद : सड़क पर खड़ी ट्रक से टकराकर वाहन चालक की मौत
सड़क पर बिना सूरक्षा संकेत लगाकर ट्रक खड़ी करने से उसके टकराकर एक वाहन चालक की मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर को मधूर केरियर कम्पनी में कार्य करने वाले वाहन चालक मनमोहन सिंह, कम्प्नी की पार्टनर मेटाडोर क्रमांक CG04NP 2064 से कोरियर समान लेकर भवानीपटना ओडिशा से रायपुर के लिये रवाना हुआ था.
इसी दौरान 17 दिसंबर को सुबह करीब 9 बजे NH 353 राजिम मोड के पास मेन रोड पर खडी ट्रक AP 35 TB 0399 से उसकी मेटाडोर टकरा जाने के कारण मनमोहन सिंह को गंभीर चोट आई और मौत हो गई.
बताया गया कि ट्रक चालक द्वारा अपने ट्रक को बिना सूरक्षा संकेत के रोड में खड़ी कर दिया था जिसके के कारण मेटाडोर ट्रक से जाकर टकरा जाने से मनमोहन सिंह को गंभीर चोट आई और मौत हो गई. जिसपर पुलिस ने वाहन ट्रक क्रमांक AP 35 TB 0399 के चालक पर अपराध धारा 304-A-IPC कायम कर विवेचना में लिया है.