बसना: हायर सेकंडरी स्कूल बरोली के पूर्व छात्रों के द्वारा कि... - CG Sandesh

बसना: हायर सेकंडरी स्कूल बरोली के पूर्व छात्रों के द्वारा किया गया शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल बरोली के सन 2007 - 08 के पूर्व छात्रों के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 12 दिसम्बर को हाडापथरा बांध में आयोजन किया गया था जिसमे आदरणीय गुरुजन अमूल्य समय निकाल करके पंहुचे गुरु और शिष्य के के कई वर्ष के बाद संयोग से मिलने पर सभी पूर्व छात्र गदगद और भाव विभोर सहित प्रसन्न हुए।

अपने छात्र जीवन के पलों को याद कर एक दूसरे के हंसी ठिठोली कर कार्यक्रम को सफल बनाये। सभी गुरुजनों का आशिवर्चन गुरुजनों के सानिध्य में प्राप्त हुआ आज के इस समय मे गुरुजनों का सम्मान पूर्व छात्रों के द्वारा किये जाने के भावना को समस्त गुरुजन अपने अपने विचार में प्रकट करते हुए सभी छात्रों के जीवन मे सदैव मंगल ही मंगल की बात रखते हुए भावी जीवन मे सुखमय होने का और समाज , में यथोचित स्थान बनाते हुए देश सेवा करने का आशिवर्चन प्रदान किये ।

पूर्व छात्र आज कोई देश सेवा में है कोई राजनीतिक सेवा में है कोई कृषक बनकर तो कोई शिक्षक बनकर इस तरह विभिन्न क्षेत्र में सेवा कर रहे छात्रों को सदैव सफल रहकर प्रसन्न रहने आशीर्वाद प्रदान किये । उक्त शिक्षक सम्मान समारोह में सम्माननीय गुरूजन गुरुदेव प्रधान , राजेश साव , रामसाव , खिरोद्र पुरोहित , लखन लाल साव , चक्रधर चौधरी , वृंदावन नायक , डोमलाल पालेश्वर, लोकनाथ साव , वीरेंद्र साव प्रमुख रूप से शामिल हुए ।

पूर्व छात्र सीताराम सागर , राजेन्द्र साहू , शशिकांत साव, रजनीकांत साहू, रविप्रकाश बेहरा, तेजराज चौहान, धनसाय साहू, नवीन कुमार साव , गोपनाथ सोनी , विद्याधर साव , मनीष गजेंद्र , मेहत्तर बंजारा , हितेश पटेल , प्रकाश सिदार , मुकेश भोई , तुलाराम बंजारा , सीताराम पसायत , यदुमणी विश्वकर्मा , वेदकुमार साव , देवेन्द्र सिंह बरिहा , बलराम भोई उपस्थित रहे मंच संचालन नवीन कुमार साव ने किया ।


अन्य सम्बंधित खबरें