पंचायत सचिव सस्पेंड: महिला पटवारी को भेजता था अश्लील वीडियो
कोरिया जिले का एक पंचायत सचिव महिला पटवारी को अश्लील वीडियो भेज रहा था. महिला पटवारी ने इसकी एसडीएम से की थी जिसके बाद एसडीएम ने पूरे मामले की जाँच कर जाँच प्रतिवेदन को जिला पंचायत सीईओ के पास भेज दिया. जांच के बाद जिला पंचायत सीईओ ने सचिव को निलंबित कर दिया है.
पंचायत सचिव सरभोका ग्राम पंचायत में पदस्थ है और सचिव का नाम सच्चिदानन्द द्विवेदी बताया जा रहा है. पटवारी का आरोप है कि कई बार मना करने के बाद भी पंचायत सचिव के द्वारा उसे बार बार व्हाट्सएप्प के जरिये अश्लील वीडियो और मैसेज भेजा जा रहा था.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें