गाँव में दो पक्षों के बीच हुई जोरदार मारपीट, 21 लोगों पर माम... - CG Sandesh

गाँव में दो पक्षों के बीच हुई जोरदार मारपीट, 21 लोगों पर मामला दर्ज

दुर्ग जिले के पाटन थाना अंतर्गत ठाकुर देव चौक ग्राम  रूही में 17 दिसंबर को रात करीब 8:30 बजे दो पक्षों के बीच आपस में जोरदार मारपीट होने पर पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज किया है.

ईश्वरी सिगौर  ने पुलिस को बताया कि 17 दिसंबर 2021 के करीबन 08.30 बजे उसकी लडकी यामिनी घर के गेट के सामने खडी थी उसी समय गांव के नोखू सिंगौर, टिकेंद्र सिंगौर आकर उसके साथ गाली गलौच करते गाड़ी चढाने लगा जिससे लडकी घबराकर घर अंदर चली गयी.

उसी बात को लेकर एवं पुरानी रंजिस को लेकर, नोखू सिंगौर, द्वारिका सिंगौर, सतीश सिंगौर, मिलन सिंगौर, स्वीकृति, प्रताप पिता सनत,  आशीष सिंगौर, राजकुमारी, धनेश्वरी, सनत एक राय होकर जान से मारने की नियत से ईश्वरी सिगौर  एवं उसके ननंद सावित्री तथा लडकी यामिनी,  का लड़का राजा और देवर ओंम प्रकाश,  भोलाराम सभी को घर के अंदर मारपीट किया, तथा टीव्ही इत्यादि को तोडफोड किया.

मारपीट करने से ईश्वरी सिगौर  के बांये कान में चोट आयी है एवं उसके पति सुरेश सिंगौर के बांये कंधा बांये हाथ, बांया सिर में चोट आया है. ओम प्रकाश सिंगौर सीना एवं आंख के पास, राजा सिंगौर के बांये हाथ की अंगुली, भोला के कलाई में चोट आया है. मारपीट करते देव कुमार, संतोषी, नीकेश्वरी, पदमा जांगडे, प्रवीण पटेल, तेजेश्वी सिंगौर एवं ईश्वरी सिगौर  घर के पीडित जन देखे एवं सुने है.

ईश्वरी सिगौर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नोखू सिंगौर , द्वारिका सिंगौर , सतीश सिंगौर , मिलन सिंगौर , स्वीकृती , प्रताप , आशीष , राजकुमारी , धनेश्वरी और सनत पर धारा 147-IPC, 294-IPC, 456-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

जबकि रामशरण ऊर्फ लोखू सिंगौर ने पुलिस को बताया कि 17 दिसंबर 2021 को रात  8.30 बजे बस्ती चौक रूही एवं प्रार्थी के घर दुकान में सुरेश,  भोला, गोलू, राजू, राजा, ईश्वरी, यामिनी, सावित्री, सुरेश सिंगौर की छोटी बहन, नेहा सिंगौर सभी एक राय होकर उसे व उसकी पत्नि, बेटे को मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर लाठी, डंडा, राड से मारपीट किये.

रामशरण रूही गांव में ही नयापारा में किराना दुकान चलाता है जिसे उसका बेटा मिलन आकर बताया कि बताया कि बस्ती चौक पर चाचा सतीश सिंगौर ऊर्फ टिकेंद्र का झगडा हो रहा है तब वह अपनी पत्नि और बेटा मिलन एवं छोटी लडकी के साथ बस्ती चौक आया और अपने पापा द्वारिका को अपने पुराने घर ले जाने के लिये आया तभी बस्ती चौक पर लाडी, राड लेकर सुरेश, भोला, गोलू, राजू, राजा, ईश्वरी, यामिनी, सावित्री, सुरेश सिंगौर की छोटी बहन, नेहा सिंगौर सभी एक राय होकर उसे व उसकी पत्नि, बेटे को मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर लाठी, डंडा, राड से मारपीट किये और कपडे फाड दिये, घर में घुसकर मेरे घर का दरवाजा तोड दिये और रामशरण के पापा का किराना दुकान में घुसकर तोडफोड कर क्षतिग्रस्त कर दिये.

रामशरण ने बताया कि सुरेश सिंगौर एवं उसके परिवार द्वारा मारपीट करने के कारण उसे बांये हाथ, बायां सीना, पसली, पीठ, बांये गाल, बांये पैर में एवं दाहिने पैर में मेरे बेटे के बांये हाथ, बांये गर्दन, बांये हाथ की अंगुली, सिर में और उसकी पत्नि के कमर एवं पैर में कोहनी में चोट लगा है. घटना को मेरे गांव के सीताराम सिंगौर, सनत कुमार सिंगौर, प्रकाश सिंगौर, भेष कुमार, विकास चंद्राकर, महेंद्र पटेल, देवेश नेताम और अन्य कई लोग देखे है.

मामले की शिकायत पर आरोपी सुरेश सिंगौर , भोला सिंगौर , गोलू ऊर्फ भीषम सिंगौर , राजू सिगौर , राजा सिगौर , ईश्वरी सिगौर , यामिनी सिगौर , सावित्री , सुरेश सिगौर की बहन भुरी व  नेहा सिगौर के विरुद्ध धारा 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 456-IPC, 506(B)-IPC का अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें