बारात आने से पहले दुल्हन ने अपने ही घरवालों को नशीली चाय पिल... - CG Sandesh

बारात आने से पहले दुल्हन ने अपने ही घरवालों को नशीली चाय पिलाकर किया बेहोश, गहने और पैसे लेकर हुई फरार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक दुल्हन बारात के आने से कुछ घंटे पहले अपने ही घर वालों को चकमा देकर फरार हो गई. उसने पहले परिवार वालों को नशीली चाय पिलाकर बेहोश किया फिर घर से कीमती गहने और कैश लेकर भाग गयी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई.

जानकारी के अनुसार, ये मामला फिरोजाबाद के कौशल्या थाना इलाके की है. लड़की की बड़ी बहन का कहना है कि उसका मोहल्‍ले के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. वो उसी के साथ फरार हुई है. महिला ने भागने के पहले चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिलाया था. नशीली चाय पीकर परिवार के 6 लोग बेहोश हो गये, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

पड़ोसियों ने बताया कि महिला की बिना मर्जी के शादी कराई जा रही थी. वो इस शादी से खुश नहीं थी. परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात घर पर महिला संगीत कार्यक्रम था. कार्यक्रम के बाद जब सभी पड़ोस के लोग चले गए तो महिला ने परिवार के लोगों को चाय पिलाई. चाय पीते ही सभी बेहोश हो गये. जब होश आया तो खुद को अस्‍पताल में पाया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके लड़की की तलाश शुरू कर दी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें