ई-श्रम कार्डधारी मजदूरों को यहाँ की सरकार देगी 500 रुपये प्रति माह
उत्तर प्रदेश सरकार ने असंगठित क्षेत्र के करीब ढाई करोड़ मजदूरों और करीब 60 लाख पंजीकृत मजदूरों को दिसंबर माह से मार्च तक 500 रुपये प्रति माह देने का ऐलान किया है. इसके लिए श्रमिकों के पास ई-श्रम कार्ड होना अनिवार्य है.
ई-श्रम कार्ड के फायदे
ई-श्रम कार्ड हासिल करने वाले मजदूरों
को देश में कहीं भी रोजगार पाना आसान हो जायेगा. डाटा बेस में उनसे जुड़े आंकड़े
होने की वजह से उन्हें काम पाने में प्राथमिकता मिल सकेगी.
इस कार्ड की मदद से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना, स्वरोजगार करने वालों के लिये राष्ट्रीय पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना, आयुष्मान भारत, बुनकरों के लिये स्वास्थ्य योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें