पर्यटन को बढ़ावा देने ‘घूमो बस्तर’ कार्यक्रम की शुरुआत, 300 ... - CG Sandesh

पर्यटन को बढ़ावा देने ‘घूमो बस्तर’ कार्यक्रम की शुरुआत, 300 रुपए 7 पर्यटन स्थलों की सैर

जगदलपुर/  बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को रियायती दर पर बस्तर के अलग-अलग पर्यटन स्थलों के भ्रमण की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जगदलपुर जिला प्रशासन की ओर से घूमो बस्तर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

बता दें कि जिला प्रशासन ने घूमो बस्तर कार्यक्रम के तहत स्थानीय आदिवासी युवकों को रोजगार मुहैया कराने के लिए ये कवायद की है। इस कार्यक्रम के तहत स्थानीय युवा सिर्फ 300 रुपए में पर्यटकों को 10 से 12 घंटे के अंदर बस्तर के 7 पर्यटन स्थलों की सैर कराएंगे। 

पर्यटन स्थल तक ले जाने के लिए प्रशासन ने बंद पड़ी सिटी बसों को तैयार किया है। इन बसों में स्थानीय युवा गाइड के तौर पर पर्यटकों के साथ रहेंगे और पर्यटन स्थल की जानकारी देंगे। इतना ही नहीं भविष्य में लग्जरी बस सुविधा भी पर्यटकों को उपलब्ध कराई जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें