आखिर क्या ऐसी वजह थी की भाई ने अपनी सगी बहन को उतारा मौत के ... - CG Sandesh

आखिर क्या ऐसी वजह थी की भाई ने अपनी सगी बहन को उतारा मौत के घाट

सरगुजा / 5 महीने पहले हुए हत्या के मामले में दरिमा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है.भाई ही हत्यारा निकाला. भाई बड़े चालाकी से बहन को मौत के घाट उतारा था, इसके बाद उसको हादसे का रूप दे दिया था, लेकिन पुलिस के सामने आरोपी खुद को ज्यादा दिन तक बचा नहीं सका. पुलिस ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया. भाई अब सलाखों के पीछे पहुंच गया.

दरअसल, 5 महीने बाद सरगुजा पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर एक हत्यारे भाई को गिरफ्तार किया है. भाई-बहन में जमीन को लेकर आपसी विवाद था. इसी का फायदा उठाकर नंदाराम ने 18 जुलाई की रात बहन की हत्या कर दी. बहन जब स्कूटी से घर वापस आ रही थी, उसी दौरान डंडे से मारकर हत्या की थी. हत्या के बाद उसे दुर्घटना का रूप दे दिया था.

पुलिस ने बताया कि मृतिका के भाई पर शक था. पूछताछ करने पर मृतिका के भाई नंदाराम ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नंदाराम को गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें