महासमुंद : ट्रक चालक की लापरवाही से हुई मौत, मामला दर्ज
महासमुंद थाना अंतर्गत 18 दिसंबर को ग्राम लभरा खुर्द में हुए सड़क दुर्घटना में पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने बताया कि अखिलेश अग्रवाल पिता राम सरोज अग्रवाल उम्र 70 वर्ष 18 दिसंबर को अपनी नैनो कार क्रमांक CG07MA 4137 से अपने पुत्र अमित अग्रवाल के साथ बी0के0 बाहरा से महासमुन्द आ रहे थे, इसी दौरान ग्राम लभरा खुर्द के पास शाम 06:15 बजे महासमुन्द तरफ से आ रही ट्रक क्रमांक CG04DB 6607 का चालक तेज लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेन्ट करने से नैनो चालक अखिलेश अग्रवाल को एवं कार में बैठे अमित अग्रवाल को चोट लगी. जिसके बाद अखिलेश अग्रवाल को सोहम अस्पताल महासमुन्द में चेकअप कराने पर मृत घोषित कर दिया गया.
जिसपर पुलिस ने आरोपी वाहन CG04DB 6607 का चालक द्वारा तेज लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेन्ट करने से अपराध धारा 279,337,304 (ए) भादवि0 का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द किया गया.