जनपद पंचायत अध्यक्ष के बेटे की सड़क हादसे में हुई मौत…
धमतरी। बीती रात एक सड़क हादसे में जनपद पंचायत अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर की बेटे सौरभ ठाकुर की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.स्थानीय पुलिस ने बताया कि ग्राम रांकाडीह निवासी 22 साल के सौरभ ठाकुर पिता दिवाकर ठाकुर रविवार रात अपनी कार से मगरलोड आया हुआ था.
काम के बाद वापस लौटते समय रात 9.30 बजे भरदा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों से जा टकराई. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सौरभ ठाकुर को मगरलोड पुलिस ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें