दर्रभाठा प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक हृदयराम साव मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित
छत्तीसगढ़
स्कूल शिक्षा विभाग जिला महासमुंद द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाठा
(बैदपाली)के प्रधान पाठक श्री हृदयराम साव को महासमुंद डाइट में आयोजित एक
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण (प्रधान पाठक शाला) पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया
गया। साल श्रीफल, प्रमाणपत्र, स्मृति चिन्ह, चेक देकर सम्मानित किया गया। शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाठा बच्चो को
नवाचारी शिक्षा, कबाड़ से जुगाड़, ऑनलाइन शिक्षा आदि माध्यमों से बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए जाना जाता
है।
शाला
परिसर की सुंदरता,बालबाटिका में सूंदर फूल पौधे सहित फलदार छायादार वृक्ष लगाए गए हैं। बच्चो की
बैठक के लिए बैंच टेबल की भी व्यवस्था की गई है। पुरस्कार प्राप्त होने पर प्रधान
पाठक हृदयराम साव ने बताया कि संस्था में पदस्थ सहयोगी सहायक शिक्षक जयंत बारीक व
खिरोद्र जेरी के साथ टीम भावना से कार्य करते हुए विद्यालय की सर्वांगीण विकास के
लिए कार्य कर रहे है।संकुल प्रभारी बी एस भोई,संकुल समन्वयक पालसिंह बंजारे, शिक्षक जयंत बारीक, खिरोद्र जेरी, शाला प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अनिल बाघ, उपाध्यक्ष अंतरयामी प्रधान,सहित सभी सदस्यगण, ग्राम पंचायत के सरपंच भगवती कुमार उप सरपंच सोहदरा
पटेल सहित सभी पंचगण ने बधाई दी है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें