छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठण्ड, मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश के कई क्षेत्रो में ठण्ड इतनी अधिक है की वहां ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो रही हैं. प्रदेश में सालों बाद पड़ी तेज ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किया है, ताकि हालात असामान्य ना हो.
प्रदेश में शीत लहर के प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव जलाने व जरूरतमंदों को कंबल इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करें. नागरिकों को ठंड के कारण किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए.
अन्य सम्बंधित खबरें