सरायपाली : तेज रफ्तार स्वीफ्ट वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, एक ... - CG Sandesh

सरायपाली : तेज रफ्तार स्वीफ्ट वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत.

सरायपाली थाना अंतर्गत तहसील कार्यालय के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर स्वीफ्ट वाहन पलटी, मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 दिसम्बर 2021 को मृतक घनश्याम पटेल पिता चमरूलाल पटेल उम्र 38 वर्ष बेलटीकरी थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ0ग0 का मर्ग जांच किया । पुलिस के प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल निरीक्षण, शव पंचनामा कार्यवाही, गवाहो के कथन के आधार पर मर्ग जांच पर पाया कि मृतक घनश्याम पटेल अपने वाहन स्वीफ्ट डिजायर क्रमांक CG 06 GL 6027 को बस स्टैण्ड सरायपाली से घंटेश्वरी मंदिर की ओर काफी तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुये जा रहा था। तहसील कार्यालय के सामने मेन रोड पर पहुंचा था कि मोड में अपने वाहन को नियंत्रण खो देने से गाडी अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे दबने से एवं सिर में चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। मृतक द्वारा स्वंय वाहन क्रमांक स्वीफ्ट डिजायर क्रमांक CG 06 GL 6027 को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक उपेक्षापूर्ण ढंग से चलाते हुये वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें दबने से उसकी मौत होना पाये जाने से आरोपी मृतक के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें