news-details

बस्तर के हिंगलाज मंदिर में हुई चोरी, दान पेटी लेकर फरार हुआ चोर

जगदलपुर।  बस्तर संभाग के प्रसिद्ध हिंगलाज मंदिर में चोरी हुई है। अज्ञात आरोपियों ने माता के कीमती जेवरात समेत दान पेटी लेकर फरार हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

शहर से 40 किलोमीटर दूर बस्तर ब्लॉक के गिरोला गांव में विराजमान मां हिंगलाजिन बस्तर की कुलदेवी मानी जाती हैं। मां दंतेश्वरी की तरह ही मां हिंगलाज के प्रति बस्तरवासियों के साथ पड़ोसी राज्य तेलंगाना और ओडिशा के लोगों में गहरी आस्था है। हिंगलाजिन मां को मां दंतेश्वरी का ही एक रूप माना जाता है।




अन्य सम्बंधित खबरें