सरायपाली: सुने मकान से हुई लाखों की चोरी - CG Sandesh

सरायपाली: सुने मकान से हुई लाखों की चोरी

सरायपाली: 22 दिसम्बर को अज्ञात चोरो ने सुने मकान में चोरी को अंजाम दिया. सरायपाली के गुरु घासीदास वार्ड नं 15 कन्या हाई स्कूल के सामने के घर में चोरी हुई है. घर वाले दो दिवस के लिये घर से बाहर गये थे. चोर मेन दरवाजा से घुस कर आल मारी तोडकर अज्ञात चोर ने जेवर, कुकर, इंड़क्शन, कपड़ा, नगदी रुपये, राशन तेल आदि समान लगभग दो लाख पचास हजार रुपये के समान ले गये.

सूचना पुलिस सहायता 100 एवं 112 और पुलिस अधीक्षक महासमुंद में सूचना दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी सरायपाली में प्राथमिक सूचना दर्ज किया गया. घटनास्थल को पुलिस के द्वारा मौके पर जांच किया गया है. ऑनलाइन की वजह से एफआईआर दर्ज नही किया गया है. उक्त घटना चोरो की जांच करने की अपील किया गया है. ऐसी घटना शहर के कई जगह पर हो रही है. घर को सुना न रखे. अज्ञात व्यक्ति को घर के अंदर न आने दे. बच्चों को न मिलाए. कोई भी अनजान फेरी वाले, बेचने वाले के संपर्क में न आये.

यह जानकारी रामगोपल खूँटे द्वारा दिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें