पिथौरा क्षेत्र के दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रह... - CG Sandesh

पिथौरा क्षेत्र के दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहे पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू

पूर्व सांसद एवं ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्दूलाल साहू पिथौरा क्षेत्र के दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहे।

ग्राम छिंदोली में लक्ष्मण कुमार साहू जी प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ साहू समाज के परिवार में चल रहे भागवत कथा पुराण पहुंच कर भागवताचार्य राधिका किशोरी के पावन कथा का श्रवण किया। भागवत कथा के

ततपश्चात ग्राम खुटेरी में पूर्व जनपद सदस्य डिग्रिलाल से अचानक सौजन्य मुलाकात हुई एवं उनका कुशलक्षेम जाना। इसी तारतम्य में स्वयं सेवक संघ के जिला सरकार्यवाह नंदकुमार साहू के यहाँ शोक व्यक्त करने ग्राम कैलाशपुर पहुँचे।

पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री दुलीकेशन साहू के निमंत्रण पर उनके निवास पहुँचे जहाँ पर साहू जी का गमछा पहनाकर स्वागत किया गया एवं निवास पर स्वल्पाहार किया गया ।

साहू जी के साथ में पूर्व भाजपा जिला महामंत्री एतराम साहू, प्रतिनिधि अजय खरे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्की सलूजा विशेषरूप से उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें