बसना : पार्षद पद के उप-चुनाव में शीत गुप्ता की हुई जीत
नगरीय निकायों के उप निर्वाचन 2021 के तहत नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 09 पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय में हुए पार्षद पद के उप-चुनाव में शीत गुप्ता की प्रचंड मतों से जीत हुई है।
शीत गुप्ता नीलांचल सेवा समिति की ओर से प्रत्यासी थे, जिसमे उन्हें 205 मत मिले, वहीं कांग्रेस से यास्मिन बेगम को 61 वोट मिले, जबकि बीजेपी के गजेन्द्र साव को मात्र 42 मत मिले।
गौरतलब है कि इस उपचुनाव में जीत प्राप्त करने बीजेपी ने कोई कसर नही छोड़ी थी, बीजेपी प्रत्यासी के लिए सांसद चुन्नी लाल साहू ने भी घर घर जाकर वोट मांगे थे, परंतु इनका उन्हें कोई लाभ नही मिला।
अन्य सम्बंधित खबरें