बीजेपी की करारी हार के बाद, जिलाध्यक्ष रूपकुमारी के नेतृत्व पर उठे सवाल.
नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2021 के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिलने के बाद अब भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के नेतृत्व पर सवाल उठने लगे है.
नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 09 जो नतीजे आये हैं वह बीजेपी को हैरान करने वाले हैं, बीजेपी को यहाँ मात्र 41 वोट मिले हैं, और पार्टी तीसरे स्थान पर है. बीजेपी प्रत्याशी के ओर से यहाँ महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू ने भी प्रचार किया था, लेकिन सांसद का यह प्रचार भी पार्टी को जीत नहीं दिला पाया.
पार्टी के हार के बाद सबसे बड़ा सवाल अब जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के नेतृत्व पर उठ रहे हैं, जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी का वर्त्तमान निवास स्थान बसना नगर है, जहाँ पार्टी की बुरी तरह हार हुई है, जिसपर कार्यकर्ता ही कहने लगे हैं कि इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले का नेतृत्वकर्ता कितना कमजोर है.
भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सलूजा ने अपने व्हाट्स एप्प के स्टेटस में पोस्ट किया कि “नेतृत्वकर्ता बने हो तो योग्य कार्यकर्ता को उसकी योग्यता के अनुसार पद दो, किसी के साथ अन्याय करोगे तो कहाँ बच पाओगे आज परिणाम सामने है अपने निवास स्थान में तीसरे हो दुर्भाग्य है”......