पटेवा : अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार, 13,600 रुपये की श... - CG Sandesh

पटेवा : अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार, 13,600 रुपये की शराब जप्त.

पटेवा पुलिस ने  22 दिसंबर 2021 को मुखबीर की सूचना पर एनएच 53 रोड,  चिरको पड़ाव के पास  दो लोगों को अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा है.  

पुलिस ने बताया कि भ्रमण के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि मोटरसायकल  क्रमांक CG 04 HU 8246 में दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में शराब रखकर झलप तरफ से पटेवा की ओर आ रहे है.

सूचना पर पुलिस की टीम चिरको पड़ाव पहुंचकर नाकाबंदी करते झलप की तरफ से आ रही मोटरसायकल  क्रमांक CG 04 HU 8246 में दो व्यक्ति को रोका, जिनका  नाम मुकेश कुमार कोसले पिता पवन कोसले उम्र 24 साल, तथा बसंत कुमार विश्वास पिता स्व0 वरूण कुमार उम्र 42 साल जोगीडीपा थाना पटेवा का निवासी बताया है.

पुलिस ने बताया कि संदेहियो एवं उसके कब्जे से तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में भरे 95 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180, 180 एमएल शराब भरी हुई कुल 17100 एमएल कीमती 7600 रू0 एवं 50 पौवा गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक शीशी में 180, 180 एमएल शराब भरी हुई कुल 9000 एमएल कीमती 6000 रू0 जुमला शराब 26,100 एमएल जुमला कीमती 13,600 रू0 रखे मिला. जिसपर अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसायकल हीरो सुपर स्प्लेंडर क्रमांक CG 04 HU 8246 कीमती 30,000 रू0 जुमला कुल कीमती 43,600 रू0 को जप्त कर  आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें