नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया,  तीन वाहनों  को किया आग के ह... - CG Sandesh

नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया, तीन वाहनों को किया आग के हवाले

बीजापुर.  जिले के उसूर ब्लॉक के आवापल्ली-मुरदोंडा मार्ग पर बुधवार की रात करीब 09 बजे एक क्रशर प्लांट में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। क्रशर प्लांट में नक्सलियों ने ब्लास्ट करने के बाद तीन वाहनों जेसीबी, टिप्पर व कैंपर में आगजनी कर फरार हो गये। हालांकि किसी जनहानि की सूचना नही है।

एएसपी डॉ. पंकज शुक्ल ने बताया कि रात करीब 09 बजे दर्जनों की संख्या में नक्सली पहुंचे थे। उन्होंने पहले तो आईईडी विस्फोट किया इसके बाद वहां खड़ी जेसीबी, टिप्पर व कैंपर में एक-एक कर आग के हवाले कर दिया। उन्होने बताया कि एहतियातन सुरक्षा बलों की सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें