बीजापुर में सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 400 पदों के लिए निकली वैकेंसी, कल होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के कुल 400 पदों के लिए वैकेंसी निकली है.
जिसमे बीजापुर जिला के कक्षा 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण पुरूष अपने नवीनतम बायोडेटा 10वीं, 12वीं की उत्तीर्ण अंकसूची, निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड / मतदाता परिचय पत्र, के मूल दस्तावेजों / छायाप्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ्स सहित उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं.
यह प्लेसमेंट कैंप नि:शुल्क है जिसमे चयनित उम्मीदवार को सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, कमांडेट कार्यालय क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, आरा, जशपुर में एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. जिसमें पीटी, ड्रील, औद्योगिक सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, फायर, कम्प्यूटर, बैंक सिक्योरिटी, भारतीय पुरातत्व विभाग की सुरक्षा, सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा इत्यादि का प्रशिक्षण प्रदाय करके सिक्योरिटी इंटेलिजेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के 2200 कार्य स्थलों पर 65 वर्ष तक पर्मानन्ट नौकरी उपलब्ध रहेगी.
इसके साथ ही वेतन में बढ़ोत्तर समय समय पर बोनस, वार्षिक अथवा अर्धवार्षिक, सरकारी पेंशन 10 वर्ष की सेवा पूरा करने पर, पी.एफ-ज्वाइन करते ही पहले महीने से मुफ्त मेडिकल सुविधा-कर्मचारी एवं उसके पूरे परिवार को, दुर्घटना बीमा 4 लाख से 6 लाख रू. तक, सेवा योजना कर्मचारी की असमय मौत होने पर उनके परिवार को एक लाख रू. या उससे अधिक का रकम 72 घंटे के अंदर उपलब्ध कराया जायेगा.
चयनित उम्मीदवार को प्राथमिकता के अनुसार ए.टी.एम. काउन्टर, बैंक, हॉस्पिटल, शॉपिंग मॉल आदि स्थलों पर ड्यूटी दी जा सकती है.
प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर उपस्थित होने वाले आवेदकों के लिए आश्वयक निर्देश :-
कोविड-19 महामारी के संकमण के नियंत्रण हेतु मास्क लगाकर आना एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य रखा है.
भर्ती विज्ञापनों से संबंधित जानकारी के लिए www.ssciindia.com पर अथवा 6266839797, 6268824394, 7692831830 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है.