फैक्ट्री में केमिकल से भरा ड्रम फटा, 1 मजदूर की मौत - CG Sandesh

फैक्ट्री में केमिकल से भरा ड्रम फटा, 1 मजदूर की मौत

हरियाणा के एक केमिकल फैक्ट्री में हादसा हो गया जिसमे एक मजदूर की मौत हो गयी. हरियाणा में हिसार के सेक्टर 9-11 के पास स्थित औद्योगिक एरिया में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक से केमिकल से भरे ड्रम उतारते समय ड्रम गिर कर फट गया और केमिकल मजदूरों पर बिखर गया। गैस में दम घुटने और केमिकल से जलने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मजदूरी का काम कर रहे सातरोड निवासी 38 वर्षीय अनरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। 50 वर्षीय किशनलाल, 23 वर्षीय पवन और 28 वर्षीय दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची अर्बन इस्टेट थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें