इस राज्य में  25 दिसम्बर से लगाया जाएगा रात्रि कर्फ्यू  - CG Sandesh

इस राज्य में 25 दिसम्बर से लगाया जाएगा रात्रि कर्फ्यू

उत्तर प्रदेश में 25 दिसम्बर से रात्रि कर्फ्यू लगाया जाएगा. योगी सरकार ने ओमिक्रॉन के बढते मामलों को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में यह फैसला लिया. कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा. राज्य में फिलहाल कोरोना के 266 सक्रिय मामले हैं.

राज्य सरकार ने कहा है कि शादियों जैसे किसी भी कार्यक्रमों में 200 से अधिक लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं होगी. आयोजन के बारे में स्थानीय प्रशासन को जानकारी देनी होगी. सरकार ने कहा है कि लोगों को कोविड अनुरूप व्यवहार तथा सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों और मानक संचालक प्रक्रियाओं का पालन करन होगा. अधिकारियों से हवाईअड्डों, बस स्टेशनों तथा रेलवे स्टेशनों के आसपास अतिरिक्त सतर्कता रखने को कहा गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें