महासमुंद : जिले में कबाड़ के अवैध कारोबार पर लगाम कसने और कार्रवाई की मांग
अंचल में अवैध कबाड़ के खरीदी-बिक्री और परिवहन का कार्य चरम पर है। जिसके चलते चोरी के मामलो में इजाफा हुआ है। लगातार साइकिल और मोटर साइकिलों की चोरी के मामले सामने आ रहे है। इधर पिथौरा क्षेत्र के कबाड़ी लगातार ट्रक वाहनों में चोरी के कबाड़ खरीद कर बेधड़क परिवहन कर अन्य जिलों में चोरी का माल खपा रहे है। जिससे पुलिस की सुस्ती या मिली भगत से इनकार नही किया जा सकता।
रोजाना कबाड़ से भरी ट्रक और अन्य वाहनें शहर और बाईपास से दिन के समय गुजर रही है। छुईपाली और ढांक टोल पारकर बिना किसी रूकावट के चेरी के सामानों को ठिकाना लगाया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर छोटे-मोटे दलालों और छुटभुया नेताओं के सरंक्षण में इस तरह के अनैतिक गतिविधियों पर इजाफे से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है।
सूत्रों कि माने तो सरायपाली में बकायदा यार्ड (गोदाम) बनाकर कबाड़ एकत्रित कर ट्रक वाहनों के जरीए परिवहन किया जा रहा है। ऐसे में कबाड़ के गोदामों में चोरी के सामानों के होने की जानकारी भी मिल रही है। परंतु इस अवैध कार्य पर कार्यवाही के नाम पर अब तक कोई गतिविधि तक नही होना कई सवालों को जन्म देता है।
स्थानीय आम आदमी पार्टी ने पुलिस अधीक्षक के नाम एसडीओपी को शिकायत पत्र सौंपकर जिले में कबाड़ के अवैध कारोबार पर लगाम कसने और पलायन कराने वालो पर कार्रवाई की मांग की है। पत्र में जिले में कबाड़ के अवैध कार्यो के बढ़ने जिससे चोरी के वारदातो में इजाफा होने का जिक्र किया गया है। साथ ही पिथौरा इलाके में वाहनों के कटिंग कर कबाड़ के रूप में परिवहन को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए है। वहीं पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने से कबाड़ के परिवहन को लेकर माफियाओं के गिरेबान पर पुलिस के हाथ नही पंहुचने पर भी सवाल उठाए गए है।