बीमा ग्राम मोंगरा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि तुषार साहू ने की शिरकत
ग्रामीणों ने किया साहू का आतिशी स्वागत
महासमुंद। प्रस्तावित बीमा ग्राम मोंगरा में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि तुषार अशवंत तुषार साहू ने शिरकत की। युवा किसान नेता साहू को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने उनका पुष्पहार और नारों के साथ आतिशी स्वागत किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए साहू ग्रामीणों से कहा कि गांव से जुड़ी कोई भी समस्या हो उसके निराकरण के लिए वे सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपनी हर तरह की समस्या के साथ अपने सुख दुख में उन्हें याद करने की अपील की।
इसके साथ ही परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए ग्रामीणों से बीमा कराने की अपील भी की। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सरपंच सरिता साहू, सरपंच प्रतिनिधि रिखी राम साहू, उपसरपंच व पंचगन, एलआईसी प्रबंधक वासुदेव पंसारी, सहायक बीमा प्रबंधक अभिषेक जैन, चीफ एडवाइजर राकेश झाबक, अभिकर्ता जागेश्वर साहू, निखिल नायक, टेमन साहू, भोला महाराज ,अरुण विश्वकर्मा, जगदीश सिंह ठाकुर, रमेश पटेल ,राजेंद्र ध्रुव, पुष्पेंद्र साहू, नागेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।