महासमुंद : नहीं कर पाया सिग्नेचर शराब की डिमांड पूरी, खतरे प... - CG Sandesh

महासमुंद : नहीं कर पाया सिग्नेचर शराब की डिमांड पूरी, खतरे पर आया अध्यक्ष का पद, ऑडियो वायरल

महासमुंद जिले के बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा सरायपाली के ब्लाक अध्यक्ष को दारू उपलब्ध नहीं करवाने पर उसे पार्टी के ही उच्च पदाअधिकारी द्वारा हटाने की धमकी दी गई है. सिग्नेचर शराब की डिमांड पूरी नहीं करने से उनका अध्यक्ष पद खतरे में आ चूका है.

वायरल ऑडियो को सूनकर समझ आ रहा है कि किस तरह बीजेपी के अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए उच्च पदाअधिकारी की जी हुजूरी दिन रात गुलामी करनी पड़ रही है, वायरल ऑडियो शर्मनाक है, जिसे सुनने के बाद लोगों का बीजेपी के अध्यक्ष पद पर से ही लोगों का भरोसा ही उठ जायेगा.

पद से हटाने की धमकी देने वाले अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री बाबा सिकंदर बताये जा रहे हैं, जो बिना सुचना के अचानक सरायपाली पहुँचते हैं और अल्पसंख्यक मोर्चा सरायपाली के ब्लाक अध्यक्ष नसीम खान से एक बोत्तल सिग्नेचर शराब की मांग करते हैं.

अपने निवास स्थान पर नहीं होने के कारण नसीम खान इसमें असमर्थता जताते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें शराब लेकर आने के लिए किसी तरह से बार बार दबाव बनाया जाता है और लगातार परेशान किया जाता है. वायरल ऑडियो में पत्रकारों को लेकर भी अपशब्द कहा गया. और अंत में दारू उपलब्ध नहीं करा पाने के कारण अध्यक्ष पद को छोड़ देने की बात कही जाती है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें