सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने शोपियां के चौगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान इलाके में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों की शिनाख्त की जा रही है, और उनके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है उन्होंने बताया कि तलाश अभियान जारी है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें