news-details

सरायपाली: भाजपा मण्डल बलोदा ने अटल बिहारी बाजपेयी जयंती सुशासन दिवस के रुप मे मनाया

भाजपा मण्डल बलोदा मे स्वर्ण जयंती चौक बलोदा मे श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जयंती सुशासन दिवस के रुप मे मनाया गया ।

छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, युग पुरुष, सर्वश्रेष्ठ सांसद, महान कवि, भाजपा के संगठन शिल्पी, पुर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी का अवतरण दिवस सुशासन दिवस के रुप मे मनाया गया.

विजय प्रधान ने बाजपेयी जी के जीवनी के प्रकाश डालते हुए कहा कि कुशल संगठन कर्ता महान कवि , महान विचारक ,प्रखर राष्ट्रवादी, सर्वश्रेष्ठ सांसद,छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता ,भारत रत्न उनके विचार भारत देशवासियों के लिए आदर्श थे, देशवासी बाजपेयी जी के आदर्श पर चल रहे हैं।

प्रदीप साहु मण्डल अध्यक्ष ने कहा छत्तीसगढ़ के निर्माण शिल्पी, हमेशा उनके आदर्श हमारे जीवन मे स्मरणीय रहेंगे, बाजपेयी जी के शासनकाल मे शासन ब्यवस्था अच्छा रहा इसलिए हम सुशासन दिवस के रुप मनाते है।

प्रदीप साहु (मण्डल अध्यक्ष),विजय प्रधान (जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा),नरेश तिवारी ( मण्डल कोषाध्यक्ष),कपिलेश्वर पाढ़ी (सेवानिवृत्त शिक्षक),परशुराम पाढी़ ( पूर्व सरपंच बलोदा ), सत्यप्रकाश साहु (मिडीया प्रभारी), उपेन्द्र साहु (महामंत्री), उमाकांत मिश्रा (मण्डल मंत्री) ,रोशन भास्कर (अध्यक्ष सतनामी समाज सरायपाली),अनन्तराम निराला जी(समाजसेवी),सत्यनारायण डड़सेना (मुन्ना),पुष्करण भोई,प्रेमलाल रौतिया, भैरव सिंह नेताम,संतोष बरिहा,दुशासन राणा,मदन राणा,भाजपा कार्यकर्ता साथी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




अन्य सम्बंधित खबरें