शादी का झांसा देकर 3 साल तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्ता... - CG Sandesh

शादी का झांसा देकर 3 साल तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा: शादी का झांसा देकर 3 साल तक युवती का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में निवासरत युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी सोमनाथ मंडावी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा और जब शादी की बात आई तो युवक घुमाने लगा. इस व्यवहार से तंग आकर पीड़िता ने थाने में शिकायत की. पुलिस ने आरोपी सोमनाथ मंडावी को गिरफ्तार किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें