रात को चोरी करने घुस रहा युवक शटर में फंसा, दम घुटने से हुई ... - CG Sandesh

रात को चोरी करने घुस रहा युवक शटर में फंसा, दम घुटने से हुई मौत

दुर्ग जिले के एक ऑटो पार्ट्स के गोडाउन में चोरी करने पहुंचे युवक की मौत हो गयी. दरअसल, युवक रोशनदान और शटर के ऊपरी भाग से अंदर तो घुसा, लेकिन वह बीच में ही फंस गया. इसके बाद वह न तो बाहर निकल सका और न ही गोडाउन के अंदर जा सका.

युवक का सिर पूरी रात रोशनदान और शटर के बीच फंसा रहा, इससे उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई. सुबह जब गोदाम का मालिक पहुंचा तो उसने युवक का शव शटर के ऊपर लटका पाया. इसके बाद उसने दुर्ग कोतवाली को फोन कर घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात रात नेहरू नगर निवासी सुखवंत सिंह के गंजपारा स्थित सत्कार मशीनरी ऑटो पार्ट्स के गोदाम में एक युवक ने चोरी करने के लिए घुस रहा था. लेकिन शटर में फसने से उसकी मौत हो गई. 20 वर्षीय मुकेश ठाकुर गंजपारा का रहने वाला था. वह नशे का आदी था. मुकेश पैर की तरफ से घुसा था तो किसी तरह आधा तो घुस गया, लेकिन उसके बाद उसका शरीर फंस गया. गोडाउन के अंदर की तरफ पैर के नीचे कोई सपोर्ट नहीं मिलने से वह छटपटाने लगा. उसका सिर शटर और रोशनदान के बीच में फंस गया था. पूरी रात उसका सिर फंसा रहने से वह सांस नहीं ले पाया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें