अभिनेता सलमान खान को सांप ने काटा - CG Sandesh

अभिनेता सलमान खान को सांप ने काटा

अभिनेता सलमान खान को पड़ोसी रायगढ़ जिले में पनवेल के समीप उनके फार्म हाउस में एक सांप ने काट लिया। गनीमत यह रही कि सांप जहरीला नहीं था। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि सांप ने शनिवार रात को सलमान के हाथ पर काट लिया। अभिनेता को नवी मुंबई के कमोठे में स्थित एक अस्पताल ले जाया गया और रविवार सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

उन्होंने बताया कि सलमान की हालत अब स्थिर है और वह मुंबई में वापस अपने घर आ गए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें