हेड कांस्टेबल ने ASI को मारी गोली, मौत - CG Sandesh

हेड कांस्टेबल ने ASI को मारी गोली, मौत

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सीमा पर स्थित CRPF कैंप में 26 दिसम्बर सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल ने एएसआई को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। बताया जा रहा है कि हेड कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल है। जिसे वारंगल अस्पताल ले जाया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मुलुगु जिले में सीआरपीएफ के एएसआई उमेश चंद्र और हेड हेड कॉन्स्टेबल स्टीफन के बीच कुछ विवाद हुआ था। जिसके बाद रविवार की सुबह 8:40 बजे हेड कांस्टेबल स्टीफन ने एएसआई पर अपनी सर्विस राइफल से गोलियां दाग दी। मुलुगु बस्तर के सुकमा जिले के कोंटा इलाके से लगा है। एएसआई की मौके पर मौत हो गई है। जबकि हेड कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल होकर तड़प रहा था। जिसे जवानों ने फौरन अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें