सिरफिरे आशिक को प्यार में मिला धोखा तो बाइक में लगा दी आग ,क... - CG Sandesh

सिरफिरे आशिक को प्यार में मिला धोखा तो बाइक में लगा दी आग ,कहा- ठंड लग रही थी आग ताप रहा हूं…

प्यार में दिल टूटे सिरफिरे ने सड़क किनारे अपनी मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर उसकी तपिश लेने लगा. रास्ते पर आते-जाते लोग कौतुहल से आग लगी बाइक को देखते रहे. कुछ लोगों ने रुककर सवाल किया, जिस पर उसने जो जवाब दिया, उसने लोगों को चौका दिया.

अंबिकापुर से लगे ग्राम परसा के रहने वाले युवक दिनेश विश्वकर्मा ने प्यार में कुछ इस कदर धोखा खाया कि उसने सरगावा मेन रोड में अपनी मोटरसाइकिल को आग लगा दी. आते-जाते लोगों ने मोटरसाइकिल को आग लगाने की वजह पूछी तो पहले उसने बताया कि आज उसका जन्मदिन है, इसलिए उसने अपनी मोटरसाइकिल को आग लगा दी.

 फिर कहा कि ठंड लग रही है तो आग तापने के लिए आग लगा दी. आखिरी में बताया कि उसका दिल टूट गया है. प्यार में धोखा खाया है, इसलिए उसने अपने गाड़ी को आग लगा दी है. फिलहाल, मामले में अभी तक किसी भी तरह की पुलिसिया कार्रवाई नहीं हुई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें