जेब खर्च निकालने के लिए गांजा बेचते 2 छात्र गिरफ्तार - CG Sandesh

जेब खर्च निकालने के लिए गांजा बेचते 2 छात्र गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के दो 2 छात्र जेब खर्च निकलने के लिए गांजा बेंच रहे थे. दोनों छात्र गांजा खपाने के लिए निकले थे तभी पुलिस ने दोनों को दबोच लिया. आरोपियों से साढ़े तीन किलो गांजा जप्त किया गया है.

पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक गणेश नगर स्थित गौरा-गौरी मंदिर के पास गांजा लेकर बेचने निकले हैं. खबर मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों युवक को पकड़ लिया. उनके पास से साढ़े तीन किलो गांजा मिला. पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गयी.


पूछताछ में पता चला कि विजेंद्र भारद्वाज पिता काशीराम और विजय यादव पिता फत्तू राम जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के बोड़सरा के रहने वाले हैं। दोनों यहां टिकरापारा-दयालबंद में किराए के रूम में रहते हैं और PSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने गांजा व बाइक को जब्त कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें