बकरी ने दिया इंसान जैसी दिखने वाली बच्चे को जन्म - CG Sandesh

बकरी ने दिया इंसान जैसी दिखने वाली बच्चे को जन्म

असम के कछार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक बकरी ने इन्सान जैसी दिखने वाली बच्चे को जन्म दिया है.

बताया गया है कि बकरी के इस बच्चे के दो पैर और कानों के अलावा सबकुछ इंसान की तरह दिखाई दे रहा था. हालांकि, बकरी के बच्चे ने पैदा होने के आधे घंटे बाद ही दम तोड़ दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कछार जिले के गंगा नगर गांव में जैसे ही इस बारे में लोगों को पता चला तो वह हैरान रह गए. इस मामले में पशुपालक ने कहा कि जब उनकी पालतू बकरी ने बीते सोमवार को एक बच्चे को जन्म दिया तो उन्हें भरोसा नहीं हुआ. जब बकरी के बच्चे को गौर से देखा तो चेहरा बिल्कुल इंसान जैसा दिखाई दे रहा था. इस बच्चे की पूंछ भी नहीं दिखाई दे रही थी. हालांकि, बच्चे की आधे घंटे के अंदर ही मौत हो गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें