विचार, वैराग्य और हरि से मिलने का मार्ग बताती है श्रीमद् भाग... - CG Sandesh

विचार, वैराग्य और हरि से मिलने का मार्ग बताती है श्रीमद् भागवत कथा - अशवंत तुषार साहू

महासमुंद विधान सभा के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत का तुमगांव में भागवत कथा का आयोजन डॉ शंकर सील व उनके परिवार के द्वारा कार्यक्रम का आयोजित किया जा रहा है l
कथा वाचिका पुज्य देवी यामिनी साहू. जिसमें किसान नेता अशवंत तुषार साहू शिरकत किया | उन्होंने ने कहा कि भागवत सुनने वालों का हमेशा कल्याण करते हैं। भगवान मानव को जन्म देने से पहले कहते हैं ऐसा कर्म करना जिससे दोबारा जन्म ना लेना पड़े। मानव मुट्ठी बंद करके यह संकल्प दोहराते हुए इस पृथ्वी पर जन्म लेता है। प्रभु भागवत कथा के माध्यम से मानव को यह संकल्प याद दिलाते रहते हैं। श्रीमद्भागवत में कहा गया है जो भगवान को प्रिय हो वही करो, हमेशा भगवान से मिलने का उद्देश्य बना लो, जो प्रभु का मार्ग हो उसे अपना लो, भगवान की कथा ही जन्म-मरण से मुक्ति दिला सकती है। भगवान की कथा विचार, वैराग्य और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है। राजा परीक्षित के कारण भागवत कथा पृथ्वी के लोगों को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समाज द्वारा बनाए गए नियम गलत हो सकते हैं कितु भगवान के नियम ना तो गलत हो सकते हैं और नहीं बदले जा सकते हैं। कथा सुनने आये बड़ी संख्या में श्रद्धालु राधे राधे के जयकारे लगा रहे थे |

विशेष रुप से आयोजक डॉ शंकर सील, देवनाथ सील, प्रदीप सील, तुषार सील, मिनिता सील, पूजा सील ,प्रशांत सील, पंच लाल साहू ,बबलू साहू ,रुपेश पटेल, कृष्णा निर्मलकर, किशन साहू ,पंचराम साहू, नंदलाल पटेल, गुरुजी नन्द चंद्राकर ,अरुण विश्वकर्मा, दौलत साहू ,भोला महाराज, मनीष साहू, व अत्यधिक संख्या में बाहर से आए श्रद्धालु गण उपस्थित रहे l

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें