महासमुन्द : घर का दरवाजा तोड़कर मारपीट, मामला दर्ज. - CG Sandesh

महासमुन्द : घर का दरवाजा तोड़कर मारपीट, मामला दर्ज.

महासमुन्द थाना अंतर्गत वार्ड न0 11 अटल निवास में घर का दरवाजा तोड़कर तीन लोगो ने की मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

धनराज मानिकपुरी ने पुलिस को बताया कि 27 दिसम्बर 21 को रात्रि करीब 07.45 बजे घर मे खाना खा रहा था कि उसी समय मोहल्ला का गोलू कुरैशी, समीर उर्फ पिचिक कुर्रेशी एवं फारूख कुर्रेशी तीनो एक साथ उसके घर के दरवाजे को लात मारकर तोडे और अंदर घुस कर पुरानी रंजीश की बात को लेकर तीनो एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का लात एवं चाभी से मारपीट किये, जिससे उसके दाहिने आख के पास चोट लग कर खुन बहा है, उसके घर के पास पडोस के औरते आये उसको उक्त तीनो लोग मारपीट कर रहे थे जिन्हे वे लोग डाटे चिल्लाये तो तीनो उसके घर से भाग गये। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें