महासमुंद: मॉर्निंग वॉक टाइगर्स खरियार रोड के सभी मेम्बर्स ने निकाली साइकिल यात्रा
महासमुंद: सिक्खो के गुरुवों का शहीदी सप्ताह चल रहा है. शहीदों को स्मरण करते नमन करते हुए मॉर्निंग वॉक टाइगर्स खरियार रोड के सभी मेम्बर्स ने 24 किमी साइकिल यात्रा निकाली, इस यात्रा का मकसद सिक्खो के दसवें गुरु के गुरु पिता गुरुतेग बहादुर और उनके पूरे वंश की कुर्बानी जो कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए हुई थी. उसे भारत के इतिहास में दर्ज किया जाए. उक्त यात्रा सुबह 5:30 बजे खरियार रोड गुरुद्वारा से मत्था टेक कर साईकल शोभायात्रा प्रारम्भ हुई और 24 किमी दूर बागबाहरा गुरुद्वारा पहुच कर वहां सभी ने माथा टेका और ततपश्चात बागबाहरा में गुरुनानक ऑटो के संचालक अजीत सिंह दुआ की तरफ से स्वल्पाहार की व्यवस्था थी उस उपरांत सिख समाज बागबाहरा के गुरुद्वारा के अध्यक्ष लखवीर सिंह छाबड़ा गुरुबख्श सिंघजी रघुवीर सिंह गुरभेज सिंह हरप्रीत सिंग नरेंद्र सिंह तिवारी सर एवम वरिष्ठ पत्रकार दानवीर शर्मा की मौजूदगी में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
साईकल शोभायात्रा में मोर्निंग वाक टाईगर्स ग्रुप के अध्यक्ष संजीव जैन सचिव कमलजीत जुनेजा एवम अश्विनी पूंजी एवम सदस्य बबलू गांधी संतोष डागा प्रेम साहू बबलू गुरुदत्ता राजू चावला रिंकू सलूजा रिंकू छाबड़ा दलजीत गांधी अंकित पुंगलिया मनीष महादिक इकबाल सिंह कुना नायक सोनू गांधी मुरली सेठी, गैट राम नायक प्रशांत साहू हर्षद साहू साईकल यात्रा में शामिल हुए।
शोभायात्रा खरियार रोड पहुचते ही अनिल सोनी और प्रीति सोनी ने स्वागत करते हुए घर पर स्वल्पाहार की व्यवस्था की।