महासमुंद: असामयिक बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन... - CG Sandesh

महासमुंद: असामयिक बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय

कलेक्टर पहुंचे बेमचा धान खरीदी केन्द्र

बेमौसम बारिश से धान बचाव के सभी उपाय करने के दिए निर्देश

महासमुंद: कलेक्टर डोमन सिंह ने असामयिक बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। कलेक्टर आज शाम बेमचा धान खरीदी केन्द्र पहुंचे। उन्होंने असामयिक बारिश को देखते हुए धान की सुरक्षित रख-रखाव और बचाव के सभी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में बेमौसम बारिश के कारण धान खराब न हो उसे ढकने के लिए तिरपाल, पन्नी आदि के पुख्ता इंतजाम किया जाये। उन्होंने उपरोक्त केन्द्र पर अब तक की धान खरीद और उठाव और भुगतान की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने अधिकांश केन्द्रों पर धान खरीदी निर्धारित लक्ष्य से करीब बताई गई। इस अवसर पर एसडीएम भागवत जायसवाल, जनपद पंचायत सीईओ शशिकांत कुर्रे साथ थे।

कलेक्टर सिंह ने सभी एसडीएम, खरीदी केन्द्र के लिए नियुक्त जिला नोडल अधिकारियों को असामयिक बारिश को देखते हुए जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में भंडारित धान की सुरक्षित रख-रखाव और बचाव के संबंध में सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान बेचने आए किसानों से भी बातचीत की और भुगतान के संबंध में भी जानकारी ली।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें