महासमुंद: कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक
महासमुंद:
जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आज कलेक्टर डोमन सिंह की
अध्यक्ष्ता में कलेक्ट्रेट के महानदी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक के बाद आयोजित
हुई। बैठक में रेट्रोफिटिंग जलप्रदाय योजना, सिंगल विलेज पेयजल योजना की कार्य-प्रगति की जानकारी ली।
बैठक में कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के 09 ग्राम पंचायतों के 15 गांवों के स्कूल, ऑगनबाड़ी और उप स्वास्थ्य केन्द्र में रनिंग वाटर के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, प्रशासकीय स्वीकृति एवं ऑनलाईन निविदा का भी अनुमोदन कराया। इसके अलावा बैठक में 2 सिंगल विलेज एवं 07 रेट्रोफिटिंग एवं एक रनिंग वाटर योजनाओं की प्राप्त ऑनलाईन निविदा की न्यूनतम दर स्वीकृत की गई। इसी प्रकार बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम अमेठी में फ्लोराईड रिमूवह प्लांट स्थापना के लिए 16.73 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत की सी.ई.ओ. एस. आलोक सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।